फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Harbanswala Tea Estate personnel assaulted three hospitalized

Dehradun News: हरबंसवाला टी एस्टेट कर्मियों के साथ मारपीट, तीन अस्पताल में भर्ती, होमगार्ड समेत सात पर केस

Mon, 10 Jul 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 04:46 PM IST
सार

टी एस्टेट सुरक्षा कर्मी संदीप, रुपेंद्र, आकाश और विकास अपनी पोस्ट (सरकारी स्कूल) में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अचानक 20 से 25 लोग आए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun News Harbanswala Tea Estate personnel assaulted three hospitalized
मारपीट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरबंसवाला टी एस्टेट के कर्मचारियों पर होमगार्ड समेत कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में प्रबंधक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लाठी-डंडों से किए गए हमले में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, टी एस्टेट आरकेडिया और हरबंसवाला के प्रबंधक नीरज शर्मा ने शिकायत की है। शुक्रवार को टी एस्टेट सुरक्षा कर्मी संदीप, रुपेंद्र, आकाश और विकास अपनी पोस्ट (सरकारी स्कूल) में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अचानक 20 से 25 लोग आए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने एक राय होकर उनसे गालीगलौज की और डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन


Rudrapur: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था बाइक सवार युवक, टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड मौका पाकर आईटीबीपी परिसर में घुस गया। सुरक्षाकर्मी संदीप और रुपेंद्र को गंभीर चोटें आईं। बताया, पहले भी सुरक्षाकर्मी के साथ इस तरह की घटना की जा चुकी है। शिकायत पर आरोपी होमगार्ड मनीष, सचिन, दीपक, जोगेंद्र, अंकित, महेंद्र, अभिलाष कटियार सभी निवासी हरबंसवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed