फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-rickshaws will soon run on Mall Road in Mussoorie

Dehradun News: मसूरी में मालरोड पर जल्द दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will soon run on Mall Road in Mussoorie

विज्ञापन
I- नगर पालिका ने शहरी विकास विभाग को भेजा पांच करोड़ रुपये का प्रस्तावI





आने वाले समय में मसूरी के मालरोड पर ई-रिक्शा दौड़ते नजर आएंगे। इसको लेकर शासन स्तर से कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका ने शहरी विकास विभाग को रिक्शा संचालकों के पुनर्वास और ई-रिक्शा संचालन के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।



नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि मसूरी में 121 रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं। यहां ई-रिक्शा का ट्रायल किया जा चुका है। रिक्शा संचालकों के साथ बैठक भी हो चुकी है। उन्होंने भी इस दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया है। इच्छुक रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी का पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो माह में इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा संचालन में एलबीएस अकादमी, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग का भी सहयोग रहेगा। वहीं, रिक्शा चालक विनोद लाल, पारेश्वर नौटियाल ने कहा कि ई-रिक्शा का हम स्वागत करते हैं। ई-रिक्शा से काम अच्छा मिलेगा। इससे पर्यटकों को भी सुविधा होगी। साईकिल रिक्शा कई क्षेत्रों में नहीं जा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article