फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: E Rickshaw driver Attempt to self immolation in dehradun

देहरादून: आंदोलनरत ई-रिक्शा चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर डाला मिट्टी का तेल

Tue, 11 Feb 2020 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 07:21 PM IST
सार

  • पुलिसकर्मियों और साथी चालकों ने बमुश्किल से बचाया, अफरातफरी मची
  • आंदोलित ई-रिक्शा संचालकों ने दी चौराहों पर आत्मदाह व गाड़ियों को आग के हवाले करने की चेतावनी 

विज्ञापन
Dehradun: E Rickshaw driver Attempt to self immolation in dehradun
ई रिक्शा संचालकों का विरोध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की मांग को लेकर कई दिनों से परेड मैदान में धरना व अनशन कर रहे चालकों ने उग्र आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को सरकार का पुतला फुंकने के दौरान एक चालक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व साथी ई-रिक्शा चालकों ने आत्मदाह से पहले ही उसे पकड़ लिया। घटनाक्रम के मुताबिक ई-रिक्शा चालक मंगलवार की सुबह लैंसडौन चौक पर राज्य सरकार का पुतला फुंकने के लिए एकत्रित हुए। ई-रिक्शा चालकों ने जैसे ही पुतला दहन शुरू किया।

विज्ञापन

'आत्मदाह करने के साथ ही सभी ई-रिक्शा को आग के हवाले कर देंगे'

इसी बीच रवि फुकेला नामक के ई-रिक्शा चालक ने अपने ऊपर केेरोसिन (मिट्टी का तेल) छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा, तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य ई-रिक्शा संचालकों ने उसे पकड़ लिया। इससे वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद चालकों ने सरकार का पुतला दहन किया। 

ई-रिक्शा चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार विमर्श नहीं किया गया तो वह चौराहों पर आत्मदाह करने के साथ ही सभी ई-रिक्शा को आग के हवाले कर देंगे। कहा कि बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन की जगह आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

पुतला दहन करने वालों में रविंद्र त्यागी, मारुफ राव, राबिन त्यागी, भुवनेश चंद्र, सत्यवीर सिंह, संतोष कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार आदि शामिल थे।

फूंक दिया था ई रिक्शा

हाल ही में धरना प्रदर्शन के दौरान एक चालक ने ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया था। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया था। इससे आक्रोशित ई-रिक्शा संचालक ने दोबारा आग लगा दी।

जिसे लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व संचालकों के बीच तीखी नोक-झोंक होने के साथ ही मारपीट की नौबत आ गई थी। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला।

हरीश रावत भी दे चुके समर्थन

ई रिक्शा चालकों ने हाल ही में विरोध के चलते भीख मांगने का कार्यक्रम रखा था। उनके विरोध प्रदर्शन का समर्थन देने पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सरकार को इस तरह से गरीबों के काम की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्हें उनके हक काम करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed