फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-marketplace Finance Department made mandatory to purchase from Gem Portal

GeM Portal: अब केंद्र सरकार के ई-मार्केटप्लेस से ही करनी होगी सामान की खरीद, इनके लिए किया गया है अनिवार्य

Sat, 23 Jul 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 02:46 PM IST
सार

राज्य के सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों व निगम, स्थानीय निकाय, स्वायत्तशासी संस्थाओं में अधिक से अधिक सामग्री व सेवाओं के खरीदारी में ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।वित्त विभाग ने जेम से सरकारी खरीद को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
E-marketplace Finance Department made mandatory to purchase from Gem Portal
सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार के विभागों व उनकी अधीनस्थ संस्थाओं को सरकारी सामान और सेवाओं की खरीद अब केंद्र सरकार के गर्वमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) से करनी होगी। जो सामान और सेवाएं पोर्टल पर उपलब्ध होंगी, उन्हें सरकारी विभागों व संस्थाओं को अनिवार्य रूप से खरीदना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मितव्ययिता और पारदर्शिता के निर्देश पर वित्त विभाग ने जेम से सरकारी खरीद को अनिवार्य कर दिया है। सचिव (वित्त) सौजन्या ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों व निगम, स्थानीय निकाय, स्वायत्तशासी संस्थाओं में अधिक से अधिक सामग्री व सेवाओं के खरीदारी में ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


जो सामग्री एवं सेवाएं जेम पोर्टल पर उपलब्ध है, उनका क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जो सामग्री अथवा सेवाएं जेम पर उपलब्ध नहीं है, उनके लिए उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 अथवा अन्य सुसंगत नियमों की व्यवस्था पूर्ववत लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्रेता विभागों से यह अपेक्षा की गई है कि खरीदी जाने वाली सामग्री एवं सेवाओं की दरें उपयुक्त हों। सचिव वित्त सौजन्या ने बताया कि जेम पोर्टल के उपयोग से सरकारी विभागों के लिए खरीद व्यवस्था को पारदर्शी प्रतिस्पर्धा, निष्पक्षता तथा मितव्ययी बनाया जाना है, ताकि खर्च की जाने वाली धनराशि का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

सहयोग के लिए ई-प्रोक्योरमेंट प्रकोष्ठ

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लक्ष्मी रोड स्थित निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी के कार्यालय परिसर में जेम पोर्टल से सामग्री एवं सेवाएं खरीदने में सहायता के लिए ई-प्रोक्योरमेंट प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान या पोर्टल पर निविदा अपलोड के लिए हेल्प लाईन नंबर (8899890000) पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...नरकोटा पुल हादसा: लोनिवि के एई और जेई निलंबित, निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हो गई थी मौत

एक अगस्त को प्रशिक्षण शिविर

जेम पोर्टल पर सामग्रियों एवं सेवाओं की खरीद की प्रक्रिया की जानकारी के लिए रिंग रोड स्थित राज्य कर मुख्यालय में एक अगस्त को प्रशिक्षण शिविर रखा गया है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए शीघ्र शिविर आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed