फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Badrinath highway Narkota bridge accident Lonvi AE and JE suspended

नरकोटा पुल हादसा: लोनिवि के एई और जेई निलंबित, निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हुई थी मौत

Sat, 23 Jul 2022 03:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Jul 2022 03:13 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।जबकि छह मजदूर घायल हो गए थे। मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे, जिसके बाद अब अपर सचिव एसएस वल्दिया की ओर से इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन
Rishikesh-Badrinath highway Narkota bridge accident Lonvi AE and JE suspended
नरकोटा पुल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल की बुनियाद की शटरिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में लोनिवि के एक सहायक अभियंता (एई) व एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

एक अधिशासी अभियंता को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 

जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित नरकोटा में हाईवे पर निर्माणाधीन मोटर पुल के निर्माण कार्य के दौरान 20 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया था। यहां सरिये का जाल गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को अपर सचिव एसएस वल्दिया की ओर से इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। 
विज्ञापन


इस मामले में सहायक अभियंता राजीव शर्मा को निर्माण कार्य में समुचित पर्यवेक्षण नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश किए गए हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वह लोनिवि पौड़ी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इसके अलावा अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को लोनिवि श्रीनगर से कार्यमुक्त करते हुए देहरादून स्थित मुख्यालय अटैच किया गया। अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह को रुद्रप्रयाग के अलावा श्रीनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...आफत बनकर बरस रही बारिश: घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग, जोखिमभरी आवाजाही, पहाड़ का दर्द बयां करती ये तस्वीरें

कनिष्ठ अभियंता भी निलंबित

इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कनिष्ठ अभियंता रवि कोठियाल को भी निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश लोनिवि के विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed