फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   e-coaching and event program for player

खेलों में ई-कोचिंग व इवेंट प्रोग्राम की पहल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
e-coaching and event program for player
खेलों में ई-कोचिंग व इवेंट प्रोग्राम शुरू -बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड फेडरेशन के प्रोग्राम का बानी हिस्सा, कोच व ऑफिसियल्स को मिली कोचिंग - जल्द अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों के लिए ई-इवेंट शुरू करने की तैयारी, खिलाड़ियों को व्यस्त रखना मकसद माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉक डाउन के चलते खेलों के मैदानों पर खेल गतिविधियों पर रोक के बाद अब खेल एसोसिएशनों ने खिलाड़ियों को व्यस्त रखने के लिए ई-कोचिंग व इवेंट प्रोग्राम शुरू किए हैं। इस कड़ी में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नया प्रयोग किया। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच व ऑफिसियल्स ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया है। अन्य इवेंटों में भी ऐसे प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। इसमें फेडरेशन की ओर से एक्सपर्ट्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के कोच को गाइड करेंगे। कोच उनसे तकनीक से जुड़े सवाल व मदद मांग सकेंगे। एसोसिएशन कोच व ऑफिसियल्स प्रोग्राम खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को भी लाभ देंगे। किक बॉक्सिंग में ई-इवेंट शुरू: उत्तराखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के मुख्य संजीव जांगड़ा ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें बॉक्सरों से तकनीक व मूव्स से जुड़े सवाल किए जाते हैं। सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले को इंटेलिजेंस, टेलेंटेड जैसे खिताब प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं। संजीव जांगड़ा ने कहा कि लॉक डाउन की समयसीमा काफी अधिक है, एक खिलाड़ी खाली नहीं बैठ सकता। इसलिए उन्हें खेल से जोड़े रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed