फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Duty again imposed in election training of teachers

मंत्री जी के दावे हवा-हवाई: फिर लगा दी शिक्षकों की चुनाव प्रशिक्षण में ड्यूटी, कुछ दिन पहले ही की थी ये घोषणा

Wed, 20 Jul 2022 12:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Jul 2022 12:31 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की थी कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाएंगे, कुछ और कार्य नहीं करेंगे। राज्य के 72 हजार शिक्षकों से अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के अलावा अन्य कोई काम नहीं लिया जाएगा, लेकिन अब शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आईटीआई, नगर निगम व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Duty again imposed in election training of teachers
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में शिक्षक सिर्फ पढ़ाएंगे कुछ और कार्य नहीं करेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की इस घोषणा के बाद भी शिक्षकों की चुनाव प्रशिक्षण संबंधी ड्यूटी लगा दी गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक लंबे समय से गैर शैक्षणिक कार्य न कराए जाने की मांग करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेेेश में नई शिक्षा नीति के शुभारंभ के दिन 12 जुलाई को शिक्षा मंत्री रावत ने घोषणा की थी कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाएंगे, कुछ और कार्य नहीं करेंगे। राज्य के 72 हजार शिक्षकों से अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के अलावा अन्य कोई काम नहीं लिया जाएगा। शिक्षक बीएलओ ड्यूटी नहीं करेंगे। उनका काम सिर्फ पढ़ाना होगा। इससे शिक्षकों को विभिन्न कार्यक्रमों से निजात मिलेगी, लेकिन शिक्षा मंत्री की इस घोषणा के एक सप्ताह बाद ही देहरादून में शिक्षकों की चुनाव प्रशिक्षण संबंधी ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन


सहायक निर्वाचक अधिकारी की ओर से इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा गया है कि शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आईटीआई, नगर निगम व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित न होने पर संबंधित के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिन शिक्षकों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है उनका कहना है कि इसके बाद वह बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे। उधर इस संबंध में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। 

ये भी पढ़ें...Udham Singh Nagar: सिडकुल में वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर अलर्ट, एलआईयू टीम की रहेगी कड़ी निगरानी

आरटीई में व्यवस्था है कि शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, गैर शैक्षणिक कार्यों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।  - आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed