फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dusty mist and hot weather Alert in uttarakhand

दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में धूलभरी धुंध और उमस ने जीना किया मुहाल, अगले दो दिन और बढ़ेगा पारा

Thu, 14 Jun 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 14 Jun 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
 Dusty mist and hot weather Alert in uttarakhand
Dusty mist

राजस्थान की आंधी का असर दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी दिखना शुरू हो गया है। बुधवार को राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार और रुड़की में भी इसका असर दिखा। पूरे दिन शहर से देहात तक धूलभरी धुंध छाई रही।

विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते भारी उमस रहने से लोग दिनभर परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक एक-दो दिन और धुंध छाए रहने की संभावना जता रहे हैं। साथ ही रविवार को बारिश होने की बात कह रहे हैं।  
विज्ञापन


बीते दिनों राजस्थान में आंधी आई थी। पहले इसका असर दिल्ली में दिखा। अब रुड़की में दिख रहा है। दोपहर अचानक शहर से देहात तक धूल भरी धुंध छा गई।

 Dusty mist and hot weather Alert in uttarakhand
Dusty mist

साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। बारिश की संभावना पर लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रुख करने लगे, लेकिन बारिश नहीं हुई। काफी देर तक धूल भरी हवाएं चलने। उसके बाद उमस बढ़ गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान  27 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को अधिकतम 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।  मौसम वैज्ञानिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री होने की संभावना जता रहे हैं। इससे उमस और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed