फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dust billowing in the market following sewer line work

Dehradun News: बाजार में सीवर लाइन कार्य के बाद उड़ रही धूल, दुकानदार परेशान

Sun, 04 Oct 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 04 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dust billowing in the market following sewer line work
क्षेत्र के मुख्य बाजार में सीवर लाइन बिछाने के लिए चल रहे कार्य के बाद सड़क पर जमा मिट्टी से दिनभर धूल उड़ रही है। वाहनों के गुजरने पर धूल दुकानों और रेहड़ियों तक पहुंच रही है। इससे व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क से वाहन गुजरते ही धूल का गुबार उठने से दुकानों में रखा सामान बार-बार गंदा हो रहा है। दुकानदारों को सामान साफ करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि कार्यदायी कंपनी को निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि धूल न उड़े।
विज्ञापन

धूल का असर बाजार में खाद्य पदार्थ बेचने वाले रेहड़ी-पटरी संचालकों पर भी पड़ रहा है। खाने-पीने के सामान पर धूल बैठने से उन्हें बार-बार सामान ढकना पड़ता है। व्यापारियों के अनुसार इससे उनकी ग्राहकी भी प्रभावित हो रही है। धूल से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने जल्द पानी छिड़काव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन का काम जरूरी है, लेकिन सड़क पर पानी का छिड़काव भी होना चाहिए। वाहन निकलते ही धूल दुकानों के अंदर तक पहुंचती है और सामान गंदा हो जाता है। - आदित्य चौहान, स्थानीय व्यापारी


खाने-पीने की चीजें बेचने वालों को धूल से ज्यादा परेशानी हो रही है। सामान को बार-बार ढकना पड़ता है। कंपनी नियमित पानी का छिड़काव कराए, ताकि ग्राहकों को दिक्कत न हो। - सौरभ पुंडीर, स्थानीय व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed