फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dussehra 2022: Defence Minister Rajnath Singh will Celebrate Dussehra With Soldiers On China Border Today

Dussehra 2022: राजनाथ सिंह ने किए बदरी विशाल के दर्शन, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाया दशहरा

Wed, 05 Oct 2022 07:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Oct 2022 07:21 PM IST
सार

रक्षा मंत्री बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे औली और माणा वेस्ट कैंप पहुंचे जहां उन्होंने जवानों के साथ दशहरा मनाया। साथ ही उन्होंने शस्त्रों की भी पूजा की।

विज्ञापन
Dussehra 2022: Defence Minister Rajnath Singh will Celebrate Dussehra With Soldiers On China Border Today
राजनाथ सिंह ने बदरीनाथ के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की अग्रिम चौकी माणा वेस्ट कैंप और औली में सेना, आईटीबीपी व बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि देश की सेना और पैरा मिलिट्री हमारी शान, हमारा भरोसा है। भारत की सेना की गिनती दुनिया की उत्कृष्ट सेनाओं में होती है। शस्त्रों की पूजा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी पूजा होती है।

विज्ञापन


Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, जवानों के साथ 'बड़ा खाना' में हुए शामिल
विज्ञापन


रक्षा मंत्री बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे औली और माणा वेस्ट कैंप पहुंचे जहां उन्होंने जवानों के साथ दशहरा मनाया। साथ ही उन्होंने शस्त्रों की भी पूजा की। उन्होंने जवानों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के साथ आपदा की चुनौतियों और आंतरिक सुरक्षा के खतरों से निपटने में हमारे सैनिक बहुआयामी भूमिका निभाते हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बावजूद हमारे सैनिक बहादुरी से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। जवानों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई हमारी सीमा पर छेड़छाड़ करता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हमारा देश न दूसरे की भूमि पर नजर रखता है और न अपनी भूमि पर नजर रखने वाले को छोड़ता है। कहा कि मुझे सेना के जवानों से मिलने में हमेशा गर्व होता है। इसीलिए दशहरा पर्व के मौके पर सैनिकों के साथ खुशियां मनाने आया हूं। औली में उन्होंने जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। शस्त्र पूजा के दौरान सेना प्रमुख मनोज पांडे, ले.ज. योगेंद्र डिमरी, ले.ज. जेपी मैथ्यु सहित आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया

रक्षामंत्री ने माणा पास की अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं में शामिल होकर देश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने उन्हें भगवान बदरीनाथ के अंगवस्त्र, तुलसी माला और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने रक्षामंत्री से भेंट की। इस दौरान डीएम हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी सहित सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष् अजेंद्र अजय भी मौजूद रहे।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed