फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2019 Lanka Dahan With Laser Light and 60 feet Ravan fight War in dehradun

दशहरा 2019: 60 फुट के रथ पर सवार होकर युद्ध करेगा रावण, लेजर लाइट से होगा लंका दहन

Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Dussehra 2019  Lanka Dahan With Laser Light and 60 feet Ravan fight War in dehradun
देहरादून में तैयार किया जा रहा रावाण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

इस बार देहरादून में होने वाला दशहरा बेहद खास होने वाला है। इस बार रावण 60 फुट के रथ पर सवार होकर श्रीराम से युद्ध करेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आठ अक्टूबर मंगलवार को दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मुंबई से मंगाए गए मखमली कपड़े से लंका का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड में रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। गोपीनाथ मंदिर से दोपहर एक बजे श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जोकि शाम चार बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसके बाद शाम पांच बजे लंका दहन औैर छह बजकर पांच मिनट पर रावण का वध होगा। शाम साढे़ सात बजे टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए शोभायात्रा वापस कालिका मंदिर मार्ग पहुंचेगी। नौ अक्तूबर को सुबह 11 बजे अयोध्या लौटने व भरत मिलाप के लिए शोभायात्रा निकालेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर लाइट एंड साउंड से होगा लंका दहन

रामलीला कला समिति अध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि लेजर लाइट एंड साउंड के जरिए लंका दहन का भव्य प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। आठ अक्तूबर को दशहरा पर लंका व रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को वृंदावन के कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे।

पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर की ओर से 11वें रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के लिए अल्मोड़ा से तबला वादक और हारमोनियम बजाने वाले दून पहुंचे हैं। इस बार महोत्सव में महिला कलाकार भी मंचन में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed