{"_id":"5bc82a67bdec2269424bff33","slug":"dussehra-2018-route-divert-on-dussehra-mela-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेला के मद्देनजर आज रूट रहेंगे डायवर्ट, अगर नहीं दिया ध्यान तो बुरे फंसेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेला के मद्देनजर आज रूट रहेंगे डायवर्ट, अगर नहीं दिया ध्यान तो बुरे फंसेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दशहरा मेला के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए शुक्रवार को परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीरो जोन रहेगा। इस क्षेत्र में यहां किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। इसके अलावा सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कालिका मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके मद्देनजर शहर के कई रूटों पर यातायात बदला रहेगा। यातायात व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी।
विज्ञापन
तीन नंबर रूट के विक्रमों के लिए रूट : इस रूट के विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। ये वाहन दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे। इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा।
विज्ञापन
पांच नंबर रूट के विक्रमों के लिए रूट : इस रूट के विक्रम परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल माता मंदिर से वापस कर दिए जाएंगे।
आठ नंबर विक्रम रूट : ये विक्रम रेलवे गेट तक आ सकेंगे और यहीं से वापस जाएंगे।
दो नंबर विक्रम रूट : ये विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे उक्त रोड पर संचालित विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिए जाएंगे।
सिटी बसों के लिए रूट
क्लेमेंटटाउन-राजपुर रूट : ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक तक नहीं जाएंगी।
रायपुर मालदेवता रूट : चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जाएंगी और सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर वापस जाएंगी।
कुठालगेट राजपुर सेवा : इस रूट की बसें पंत रोड लैंसडौउन की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएंगी तथा वापसी रूट भी यही रहेगा।
नालापानी सीमाद्वार रूट : इस रूट की बसें रायपुर रोड से सर्वे चौक से क्रॉस रोड होते हुए फालतू लाइन से दर्शनलाल चौक होकर जाएंगी।
ये रहेगी बैरियर व्यवस्था
बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कान्वेंट, ओरिएंट चौक, लैंसडौउन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक
सामान्य पार्किंग
पवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड और मंगला देवी कॉलेज
वीआईपी पार्किंग
दून क्लब, डूंगा हाउस