फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   During the monsoon drones will monitor wildlife

मानसून के दौरान ड्रोन से होगी वन्यजीवों की निगरानी, ‘स्पेशल मानसून पेट्रोलिंग’ टीमें गठित

Mon, 01 Jul 2019 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
During the monsoon drones will monitor wildlife
फाइल फोटो

मानसून के दौरान जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व व राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ तमाम अभ्यारण्यों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन महकमा सतर्क हो गया। बारिश के दौरान बाघों, हाथियों समेत तमाम वन्यजीवों को किसी भी प्रकार की आपदा से बचाने को लेकर ‘स्पेशल मानसून पेट्रोलिंग’ से संबंधित तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के अफसरों के मुताबिक एमएस ट्रैक साफ्टवेयर युक्त मोबाइल व अन्य उपकरणों से लैस कई टीमों का गठन कर दिया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा में कही कोई कमी न रह जाए, इसके लिए ड्रोन कैमरों के साथ ही एटीवी, मोटरबोट से भी निगरानी की जाएगी। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा करना बेहद कठिन हो जाता है। बारिश के चलते सड़कों के टूट जाने से गाड़ियों से गश्त नहीं हो पाती है। ऐसे में अधिकारियों, वनकर्मियों द्वारा पैदल स्पेशल मानसून पेट्रोलिंग की जाती है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान वन्यजीवों पर निगरानी रखी जा सके, इसके लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। कालागढ़ जैसे इलाकों में वन्यजीवों की मोटरबोट से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा आल टेराइन वेहिकल यानी एटीवी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे है। बाघों की निगरानी ‘मानीटरिंग सिस्टम फार टाइगर इंटेसिव प्रोटेक्शन एंड इकोलाजिकल स्टेटस’ साफ्टवेयर के जरिए की जाएगी। इसके लिए पार्क के सभी रेंज में पांच पंाच मोबाइल फोन मुहैया कराए गए हैं। इसके अलावा मानसून पेट्रोलिंग टीमों का गठन के साथ ही तमाम उपकरण मुहैया कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed