{"_id":"65492fff9594fda6810599b8","slug":"during-the-festival-of-diwali-there-is-a-possibility-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-282502-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संसाधन न कर्मचारी, ये आग बुझाने की कैसी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संसाधन न कर्मचारी, ये आग बुझाने की कैसी तैयारी
विज्ञापन
I- 15 साल से अधिक पुराने अग्निशमन वाहन
I
I
I
I- 26 फायर मैन के पद, केवल नौ कर रहे कामI
दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखों के फोड़ने और आतिशबाजी से आगजनी की आशंका बनी रहती है। आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग एक सप्ताह पहले से तैयारी शुरू कर देता है। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में 15 साल से अधिक पुराने और कभी भी धोखा देने वाले वाहनों और नौ फायर कर्मियों के भरोसे अग्निशमन विभाग आग बुझाने की तैयारी कर रहा है।
वर्ष 2011 में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की गई थी। क्षेत्र में 500 औद्योगिक इकाई, एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान, सुद्धोवाला से सभावाला तक फैला वन क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र लांघा है। इतने बड़े क्षेत्र में आग बुझाने की जिम्मेदारी नौ फायर कर्मियों के कंधों पर है। केंद्र में फायर कर्मियों के 26 पद स्वीकृत है।
वर्ष 2018 से 17 पद रिक्त चल रहे हैं। फायर स्टेशन को स्थापना के दौरान दो फोम टेंडर, एक वाटर टेंडर, एक डीसीपी टेंडर और एक मिनी वाटर टेंडर मिला था। सभी वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। तीन माह पहले एक और अग्निशमन वाहन मिला था। पर वो भी पुराना ही है। वाहन बार-बार बंद हो जाते और फिर उनकी मरम्मत करानी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
I
I
I
I
Iफायर कर्मियों की कमी के कारण परेशानी होती है। खासकर वीआईपी ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में कहीं घटना हो जाए तो समस्या और बढ़ जाती है। पुराने वाहनों की बार-बार मरम्मत करवानी पड़ती है। अगर दो जगह आगजनी की घटना होती है तो बड़ी परेशानी होती है। नए वाहनों के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है। - सोबरन राणा, प्रभारी एफएसओ
I
I
I
I
I
Iजनवरी तक कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी। एफएसओ का पद रिक्त चल रहा है। दिवाली के बाद तैनाती की संभावना है। नए वाहनों को लेकर विभाग स्तर पर कार्यवाही चल रही है। - बीबी यादव, सीएफओ, देहरादूनI