फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   During Chardham Yatra season, check post will be made in Bardhwala instead of Damtha.

Dehradun News: चारधाम यात्रा सीजन में डामठा के बजाय बाढ़वाला में बनाई जाएगी चेकपोस्ट

Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
During Chardham Yatra season, check post will be made in Bardhwala instead of Damtha.
चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारी राजमार्ग विभाग के साथ चारधाम यात्रा के रूट का संयुक्त सर्वे कर चुके हैं। 19 जगहों पर डेंजर प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सर्वे में यह बात प्रकाश में आई कि चारधाम रूट के पड़ाव डामठा (उत्तरकाशी) में परिवहन विभाग की चेकपोस्ट होने के कारण जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए इस बार डामठा की जगह विकासनगर के बाढ़वाला स्थित पंचायत घर में चेकपोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व चेक पोस्ट को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्री दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। राजमार्ग का बाढ़वाला से लेकर यमुना पुल (टिहरी जिले की सीमा) तक करीब 38 किमी का हिस्सा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विकासनगर के कार्यक्षेत्र में आता है। एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह ने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान डामठा में चेकपोस्ट बनाई जाती थी। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। इसे लेकर उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी आपत्ति जताई थी। जिसे देखते हुए चेकपोस्ट को बाढ़वाला स्थित पंचायत घर में बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां चारधाम यात्रियों के वाहनों के ग्रीन कार्ड चेक किए जाएंगे। यात्रा मार्ग पर कई जगहों पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। कुछ जगहों पर क्रैश बैरियर टूटे हुए हैं। कई जगह मलबा पड़ा है। ऐसे 19 स्थानों को चिह्नित किया गया है। सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त परिवहन आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन



यह कमियां भी मिलीं

एआरटीओ रावत सिंह ने बताया कि यात्रा मार्ग पर चार पुल सिंगल लेन के हैं। कई जगहों पर माइल स्टोन उखड़े हुए या फिर अस्पष्ट हैं। जगह-जगह रोड साइनेज का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed