फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   durga puja in dehradun.

नवमी पूजन, सिंदूर खेला संग मां की विदाई

Sat, 04 Oct 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
durga puja in dehradun.

शुक्रवार सुबह 9:50 बजे तक नवमी तिथि होने के कारण इस दौरान घरों, मंदिरों और आश्रम आदि में कन्या पूजन हुआ।

विज्ञापन


दशहरे की रही धूम
साथ ही दशमी की पूजा की गई। राजधानी देहरादून में गोरखाली समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को टीका लगाकर दशहरा मनाया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में अष्टमी और नवमी दोनों ही दिन कन्या पूजन किया गया।

शुक्रवार को यज्ञ अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में शुक्रवार को नवमी पूजन किया गया। साथ ही कन्याएं जिमाई गई। श्री नागेश्वर मंदिर, पंचायती मंदिर समेत शहर के आश्रमों में भी दोनों दिन कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन


इलाज के चक्कर में चकराए राम

सभी दुर्गा पंडालों में शुक्रवार को महानवमी पूजन किया गया। इस मौके पर पुष्पांजलि और भोग वितरण के साथ सांध्य आरती की गई। शाम में सभी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बंगाली लाइब्रेरी में तनुश्री चक्रवर्ती निर्देशित हास्य नाटक ‘लक्ष्मण को रामबाण’ पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक के जरिए त्रेता के राम-लक्ष्मण को कलियुग में मुश्किलों से जूझते दिखाया गया। लक्ष्मण को मेघनाद का तीर लगने के बाद राम उन्हें अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने कई तरह की जांच लिखकर चक्कर में उलझा दिया। राम पर्ची लेकर एक काउंटर से दूसरे की ओर दौड़ते रहे।

हर कोई उन्हें दूसरी दुनिया का प्राणी समझते, जो गलती से पृथ्वी पर आ गए हैं। दुर्गाबाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी नाटक मंचित किया गया। रायपुर ओएफडी में दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महानवमी पूजन में यज्ञ और भोग वितरण हुआ।

कालिंदी एनक्लेव के शरदोत्सव में पुष्पांजलि, हवन भंडारे के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद पुरस्कार बांटे गए। उत्तरायण कालीबाड़ी पूजा समिति की ओर से नवमी के साथ महादशमी पूजा भी की गई। इस दौरान सांध्य आरती के साथ सांस्कृतिक  कार्यक्रम हुए।


सिंदूर खेला के साथ देवी की विदाई

करनपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से सिंदूर खेला के साथ देवी की विदाई हुई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर विजयादशमी की बधाई दी।

बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पांच हजार पटाखों की लड़ी छुड़ाकर यात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर परेड ग्राउंड से गांधी पार्क तक पहुंची। पार्षद विनय कोहली ने बताया कि विसर्जन हरिद्वार में किया गया।

आज यहां से होगी देवी की विदाई

बंगाली लाइब्रेरी
दुर्गाबाड़ी
रायपुर ओएफडी
मॉडल कॉलोनी, आराघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed