फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Duplicates drugs making Two factories caught in Roorkee

यहां पकड़ी गई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाईयों की इतनी बड़ी खेप, हैरानी में पड़े अधिकारी

Sun, 09 Sep 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Duplicates drugs making Two factories caught in Roorkee
medicine

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से यहां इतनी ज्यादा संख्या में नकली दवाईयां बनाई जा रही थी कि छापेमारी करने गए अधिकारियों के भी होश उड़ गए। उत्तर प्रदेश औषधि विभाग के निरीक्षकों की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में छापेमारी कर नकली दवा बनाने की दो फैक्ट्रियां, दो गोदामों से करोड़ों की नकली दवाएं, मशीनें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर बरामद किए। इस दौरान टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


नकली दवाओं को यहां से देश के विभिन्न शहरों में सप्लाई की जा रही थी। यूपी के तीन जिलों के औषधि विभाग के निरीक्षकों ने हरिद्वार के औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, पौड़ी के औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार और पुलिस टीम के साथ पनियाला रोड स्थित शिवपुरम गली नंबर पांच व ढंडेरा में छापेमारी कर नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
विज्ञापन

 

Duplicates drugs making Two factories caught in Roorkee
Medicine

इसके बाद टीम ने सलेमपुर राजपुताना और सैनिक कालोनी स्थित फै क्ट्री के गोदामों से मशीनें, मल्टीनेशनल कंपनी के रैपर और भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की। सभी दवाएं ब्रांडिड कंपनी के रैपर में थी। टीम ने मशीन व सभी दवा पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी हैं।

अमरोहा क्षेत्र में कई माह पूर्व नकली दवा का जखीरा पकड़ा था। पकड़े गए चार लोगों ने रुड़की से नकली दवा खरीदने की बात कुबूली थी। उसके बाद यूपी के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर रुड़की में कार्रवाई की गई। सूचना मिली है हरिद्वार जनपद में कई स्थानों पर नकली दवा अब भी बनाई जा रही हैं।        
नरेश मोहन दीपक, औषधि निरीक्षक, मुरादाबाद      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed