फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumpers and tractors running on the roads like death

Dehradun News: दिनदहाड़े काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे डंपर और ट्रैक्टर

Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dumpers and tractors running on the roads like death
पछवादून में नियम के विरुद्ध दिन में भी खनिज से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार लोगों के लिए काल बन रही है। लगातार दुर्घटनाओं के मामले सामने आने के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग जांच के लिए सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं। बुधवार को डंपर के नीचे आने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सांसें थम गईं। वहीं, परिवार की उम्मीदें भी बेटे के असमय जाने के साथ टूट गई। यह डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत का पहला मामला नहीं है। इस तरह से हादसे पछवादून क्षेत्र में लगातार हो रहे हैं। दून-पांवटा और दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर क्षेत्र के बाजारों व अंदरूनी गलियों तक में खनिज से भरे डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की दिनभर आवाजाही जारी रहती है। कई बार नाबालिग के हाथ में ही डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली का स्टेयरिंग थमा दिया जाता है। स्कूल, अस्पतालों और बाजारों से दिनभर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली दनदनाते हुए निकलते रहते हैं। बच्चों को स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन और बाहर खेलने के लिए भेजने पर माता-पिता को उनकी कुशलता की चिंता लगी रहती है। वहीं, कामकाजी लोगों के घर पहुंचने तक उनके परिवार चिंतित रहते हैं। सहसपुर के सिंघनीवाला में बस दुर्घटना के बाद पुलिस की नींद खुली है। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने कहा कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस को बाजार क्षेत्र और आसपास जांच अभियान शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed