{"_id":"66f0cce5999bde7bde07806b","slug":"dumper-falls-into-ditch-in-vikas-nagar-helper-dead-driver-injured-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-508049-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में खाई में गिरा डंपर, हेल्पर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में खाई में गिरा डंपर, हेल्पर की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कुनावा-हयो-टगरी मोटरमार्ग पर शनिवार की देर रात एक डंपर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार हेल्पर की मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक चालक डपर लेकर चकराता थाना क्षेत्र के पुरोड़ी से हयो गांव जा रहा था। कुनावा गांव से एक किलोमीटर आगे कुनावा-हयो-टगरी मोटरमार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समरोज खान निवासी अंबाड़ी और हेल्पर राकेश निवासी कोटा डिमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर हायर सेंटर भिजवाया। चकराता थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि दुर्घटना में घायल हेल्पर राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक सरोज खान का उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।