फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumper crushes Kanwariyas two killed Angry Kavadis set the car on fire Roorkee Uttarakhand news

Roorkee News: डंपर ने कांवड़ियों को कुचला, तीन की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने कार में लगाई आग

Sun, 23 Jul 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

कुछ कांवड़िये बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर रुड़की-मंगलौर बाईपास से जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से दूसरी साइड से आ रहे तेल के टैंकर ने आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Dumper crushes Kanwariyas two killed Angry Kavadis set the car on fire Roorkee Uttarakhand news
डंपर ने कांविड़यों को कुचला - फोटो : Amar ujala

विस्तार

बाईपास पर एक टैंकर ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना के बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान एक कार भी फूंक दी। पुलिस के पहुंचने के बाद बमुश्किल मामला शांत करवाया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ कांवड़िये बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर रुड़की-मंगलौर बाईपास से जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से दूसरी साइड से आ रहे तेल के टैंकर ने आगे चल रही एक कार को टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारने के बाद टैंकर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर तोड़कर कांवड़ियों वाली साइड पर जा पहुंचा। डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़िये को टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाईपास किनारे गहरी खाई में जा गिरे। जबकि टैंकर भी खाई में जाकर पलट गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Chamoil Accident:  प्लांट के भीतर मानकों से 18 गुना तक प्रतिरोध की अर्थिंग, बड़े पैमाने पर सामने आई गड़बड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा, थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शांति नंदन निवासी हार हाथी, थाना नगला सिंधी टूंडला जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल, थाना एडामोला आगरा की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। साथ ही तीनों शवाें का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed