फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to sluggishness of government 52 selected female candidates did not get appointment in teacher recruitment

Uttarakhand News: शासन की सुस्ती...शिक्षक भर्ती में 52 चयनित महिला अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति

Mon, 30 Sep 2024 07:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Sep 2024 07:44 AM IST
सार

प्रदेश में इन दिनों 2906 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इन शिक्षिकाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं इस संबंध में विभाग को कई दिन बाद भी शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला। 

विज्ञापन
Due to sluggishness of government 52 selected female candidates did not get appointment in teacher recruitment
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पद पर चयनित 52 शिक्षिकाओं की नियुक्ति जाति प्रमाण पत्र के पेच में लटकी है। शिक्षा निदेशालय ने इनके मामले में शासन से दिशा-निर्देश मांगा है कि इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं लेकिन एक महीने बाद भी इस संबंध में शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।

विज्ञापन


शिक्षक पद पर चयनित ये सभी महिला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की हैं। जिनकी शादी उत्तराखंड में हुई है। प्रदेश में इन दिनों 2906 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक इन शिक्षिकाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाना है या नहीं इस संबंध में विभाग को कई दिन बाद भी शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला।
विज्ञापन


यही वजह है कि शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी इनकी नियुक्ति लटकी है। इनके मसले पर जाति प्रमाण पत्र की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके मसले पर तय किया जाना है कि अनुसूचित जाति और जनजाति की इन चयनित अभ्यर्थियों को जिनका विवाह उत्तराखंड में हुआ है। इन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Update : बारिश थमी तो बढ़ गया तापमान, आज बदलेगा पहाड़ों में मौसम का मिजाज

शिक्षक के पद पर चयनित 52 महिला अभ्यर्थियों के मामले में शासन से अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला। - आरएल आर्य, अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed