{"_id":"64ce952cb6c2458df10f9f04","slug":"due-to-non-marking-of-the-land-in-barwala-the-team-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-217255-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांबिंग के लिए पहुंची वन विभाग, राजस्व विभाग की टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांबिंग के लिए पहुंची वन विभाग, राजस्व विभाग की टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
पेड़ कटान की गई भूमि का चिह्निकरण नहीं होने से रुका कार्य
टीम ने 15 दिन में भूमि चिह्निकरण प्रक्रिया को पूरा करने के दिए निर्देश
बाड़वाला में भूमि का चिह्निकरण नहीं होने से काटे गए पेड़ों की वास्तविक संख्या जानने पहुंची टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। टीम ने राजस्व विभाग को 15 दिन के भीतर भूमि चिह्निकरण के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बाड़वाला स्थित एनफील्ड टी कंपनी की भूमि से बिना अनुमति के भारी संख्या में साल के पेड़ काटे जाने की जांच के लिए हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशन में शिवालिक वृत्त के संरक्षक के आदेश से एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी को जमीन का स्थलीय निरीक्षण करके यह जानकारी लेना था कि उक्त भूमि पर कितनी संख्या में पेड़ काटे गए हैं।
इसी क्रम में शनिवार को टीम के अध्यक्ष और प्रभागीय वन अधिकारी हरिद्वार नीरज कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी कालसी डाॅ. शिप्रा शर्मा, रेंजर थानों नत्थीलाल डोभाल, वन क्षेत्राधिकारी तिमली मुकेश कुमार, याचिकाकर्ता और कमेटी के स्वतंत्र सदस्य राकेश तोमर उत्तराखंडी व राजस्व विभाग के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बाड़वाला स्थित एनफील्ड टी कंपनी की खसरा संख्या 133 व खाता संख्या 153 भूमि का निरीक्षण करने पंहुचे।
विज्ञापन
लेकिन भूमि का चिह्निकरण व सीमांकन आदि नहीं होने के कारण टीम को बिना कांबिंग किए ही वापस लौटना पड़ा। टीम के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मौके पर ही राजस्व विभाग को 15 दिन के भीतर भूमि का सीमांकन व चिह्निकरण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भूमि से काटे गए पेड़ों की संख्या की जानकारी जुटाई जा सके।