फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to landslide, the highway remained closed for 8 hours near Kafalani

Dehradun News: भूस्खलन होने से कफलानी के पास 8 घंटे बंद रहा हाईवे

Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to landslide, the highway remained closed for 8 hours near Kafalani
Iबोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी क्षतिग्रस्त, रात भर परेशान रहे फंसे वाहन चालक
विज्ञापन

I
Iराष्ट्रीय राजमार्ग कफलानी के पास शुक्रवार रात पहाड़ी से भूस्खलन होने से करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे से मलबा हटा रही जेसीबी भी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार तड़के दो जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटाए गए और सुबह करीब 10 बजे यातायात सुचारू हो सका। रात में दोनों तरफ फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और दूसरे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।I
Iकफलानी के पास रात करीब 2 बजे भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। इससे दोनों तरफ वाहन फंस गए। राजमार्ग बंद होने की सूचना पर रात में एनएच की ओर से एक जेसीबी को मौके पर भेजा गया। मलबा हटा रही जेसीबी बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बाल बाल बचा। शनिवार सुबह एनएच की ओर से दो जेसीबी भेजी गई। जेसीबी ने दोनों साइड से मलबा और बोल्डर हटाए। सुबह दस बजे राजमार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय निवासी मुकेश सिंह खरोला ने बताया कि रात में मार्ग के दोनों तरफ वाहन फंस गए। टिहरी, धनोल्टी, उत्तरकाशी, जौनपुर, थत्युड़, सुवाखोली जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग काफी परेशान रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि रात में मलबा हटा रही जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे यातायात बहाल किया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed