{"_id":"651c5951570aa7a3eb0e81a6","slug":"due-to-lack-of-publicity-complainants-are-not-reaching-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-258277-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खानापूर्ति साबित हो रहा तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खानापूर्ति साबित हो रहा तहसील दिवस
विज्ञापन
Iतहसील दिवस पर दिनभर फरियादियों की राह देखते रहे अधिकारीI
प्रचार-प्रसार के अभाव में तहसील दिवस में फरियादी नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को विकासनगर, कालसी, चकराता और त्यूणी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में महज 28 फरियादी पहुंचे। अधिकारी फरियादियों की राह देखते रहे। हालांकि अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विकासनगर तहसील में एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 16 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। सबसे ज्यादा नौ शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जल संस्थान से संबंधित तीन, पुलिस दो, बाल विकास और बीडीओ कार्यालय से संबंधित एक एक शिकायत दर्ज की गई।
चकराता में नायब तहसीलदार केडी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में महज छह शिकायतें दर्ज की गई। सभी का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके कानूनगो राजेंद्र सिंह, सरदार सिंह राणा, राजस्व निरीक्षक जया लाल शर्मा, चतर सिंह चौहान, जयकृष्ण, एडीओं उद्यान चंदराम नौटियाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम जसवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कालसी सभागार में उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र एक शिकायत दर्ज हुई। एसडीएम ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
त्यूणी में नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिसमें महत तीन फरियादी ही पहुंचे। शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
Iडीएम के जनता दरबार को तरजीह दे रहे फरियादीI
प्रत्येक माह के पहले मंगलवार तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है, लेकिन खासकर जौनसार बावर की तीनों तहसील कालसी, चकराता और त्यूणी में चंद फरियादी ही तहसील दिवस में पहुंच रहे हैं। जिस कारण तहसील दिवस महज खानापूर्ति साबित हो रहा है।
अधिकारियों को भी फरियादियों की राह तांकनी पड़ती है। त्यूणी तहसील में 53 राजस्व गांव आते हैं, लेकिन समस्या को समाधान न होने की वजह से अधिकांश फरियादी 200 किमी दूर जिलाधिकारी के जनता दरबार में अपने फरियाद लेकर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां समस्या के समाधान की उम्मीद ज्यादा रहती है।
Iतहसील दिवस में फरियादियों की कम संख्या यह दर्शाती है, कि लोेग स्थानीय अधिकारियों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग अपनी समस्या तहसील दिवस के बजाय जिलाधिकारी के जनता दरबार में उठा रहे हैं। वहां से समस्याओं के समाधान की ज्यादा उम्मीद रहती है। विक्रम पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कूणा
I
I
I
I
I
Iजौनसार परगना में तीन तहसील हैं, लेकिन एसडीएम एक है। जिस कारण एसडीएम एक ही तहसील में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता कर पाती हैं। शेष दो तहसीलों की अध्यक्षता नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी करते हैं। यह भी फरियादियों के कम संख्या में पहुंचने की एक बड़ी वजह है। - रमेश डोभाल, ग्राम प्रधान मैंद्रथ बागीI