फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to huge amount of PPM (silt) coming into the river

Dehradun News: नौ घंटे कुल्हाल और साढ़े चार घंटे ढकरानी, ढालीपुर परियोजना रही बंद

Tue, 03 Sep 2024 05:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Due to huge amount of PPM (silt) coming into the river
Iडाकपत्थर बैराज से सोमवार को छोड़ा गया 33 हजार क्यूसेक पानीI
विज्ञापन




यमुना और आसन नदी में भारी मात्रा में पीपीएम (गाद) आने के कारण डाकपत्थर बैराज से सोमवार को 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शक्तिनहर को बंद करना पड़ा। ढालीपुर (51 मेगावाट) और ढकरानी (33.75 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना में साढ़े चार घंटे उत्पादन बंद रहा। जकुल्हाल (30 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना में साढ़े नौ घंटे तक उत्पादन ठप रहा। शाम को सभी जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन फिर से शुरू हो गया।



जानकारी के अनुसार, यमुना और आसन नदी में पीपीएम की मात्रा तीन हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गई थी। उसके बाद सोमवार सुबह डाकपत्थर और आसन बैराज से पानी छोड़ा गया। उसके बाद सुबह 6:55 पर ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत परियोजना में उत्पादन ठप हो गया।कुल्हाल जल विद्युत परियोजना में उत्पादन रुक गया।
विज्ञापन


नदी में पीपीएम की मात्रा कम होने पर शक्तिनहर में पानी छोड़ा गया। उसके बाद दोपहर करीब 11:30 बजे दोनों जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो गया। हालांकि, आसन नदी में दोपहर बाद पीपीएम की मात्रा कम हुई। करीब 4:00 बजे कुल्हाल जल विद्युत परियोजनाओं में भी उत्पादन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि यमुना और आसन नदी में पीपीएम की मात्रा बढ़ने पर तीन परियोजनाओं में उत्पादन बाधित हुआ था। बरसात के दौरान ऐसा होना सामान्य है। बताया कि पीपीएम की मात्रा कम होने पर तीनों परियोजनाओं सुचारु रूप से उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed