फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to heavy rains, water increased in Kampti Falls

मसूरी: कैंपटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से फॉल और झरने में बढ़ा पानी, सुरक्षित स्थान पर भेजे पर्यटक

Sat, 24 Jul 2021 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, water increased in Kampti Falls
कैंपटी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रमुख पर्यटन स्थल कैंपटी में अचानक हुई तेज बारिश से झरने में पानी बढ़ गया। पुलिस ने झरने से पर्यटकों को हटाकार सुरक्षित स्थान पर भेजा। बारिश से कैंपटी फॉल में गंदा पानी और पत्थर-लकड़ी के टुकड़े आने शुरू हो गए थे। इससे झील और झरने के पास जाना खतरनाक हो गया था।

विज्ञापन


कैंपटी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर झरने का पानी बढ़ता देख तत्काल पर्यटकों को झील और झरने के पास से हटाकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से झरने में पर्यटकों के जाने पर दो बार रोक लगाई गई। साथ ही झील और झरने के पास पहुंचे सैलानियों को हटाया गया।
विज्ञापन


भारी बारिश से झील में पानी बढ़ने लगा तो झील के सभी गेट खोलकर झील का पानी कम किया। थानाध्यक्ष कैंपटी ने बताया कि झरने में पानी बढ़ने के समय झील और झरने के आसपास से करीब 150 से अधिक सैलानियों को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि कैंपटी में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर कई पर्यटकों के चालान किए गए। कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बिना पहुंचे 12 वाहनों के 56 सैलानियों को वापस भेजा गया। बताया कि बिना मास्क के 20, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 20, एमवी एक्ट में तीन पर्यटकों के चालान किए गए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed