फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to heavy rains in Jaunsar Bawar area, 13 motorways

Dehradun News: कालसी-चकराता समेत 13 मोटर मार्ग बंद

Sat, 19 Aug 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains in Jaunsar Bawar area, 13 motorways
तेज बारिश से जौनसार बावर के सड़कों पर आया मलबा
विज्ञापन


लोनिवि ने शुरू किया मलबा हटाने का काम



जौनसार बावर क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कालसी-चकराता समेत 13 मोटर मार्ग भूस्खलन होने के कारण बंद हो गए। मार्ग बंद हो जाने के कारण यातायात जाम हो गया, जिससे आवाजाही करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।



जौनसार बावर क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह तीन बजे से आठ बजे तक हुई तेज बारिश से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड के अलावा जजरेड व असनाडी के समीप मलबा आने से मोटर मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। पांच घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। उधर मार्ग पर दिनभर मलबा आता रहा, जिसे जेसीबी के माध्यम से हटाने का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही साहिया क्वानू, हईया अलसी सकनी, शंभू की चौकी पंजिया, कोठा बैंड पंजिया, साहिया समाल्टा मांख्टी, माख्टी अच्छेड पुल, बिजोऊ बैंड खतार, समर सैंज, लालपुल राणी गांव, सुरेऊ धिरोग सहित 13 मोटर मार्गों पर जगह-जगह बरसाती मलबा आने से सुबह से यातायात बंद था। जिसमें से साहिया क्वानू, हईया अलसी सकनी, साहिया समाल्टा मांख्टी समेत आठ मोटर मार्ग ग्रामीणों ने श्रमदान करके चलने लायक बनाए।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि अधिकतर मोटर मार्गों से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू करा लिया गया है। दो-तीन मार्गों पर मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed