{"_id":"66d6542bfa62c3e6e1044247","slug":"due-to-heavy-rain-flood-situation-remained-in-asan-river-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-492012-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, कृषि भूमि को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, कृषि भूमि को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iधर्मावाला क्षेत्र के गांवों में 100 बीघे से अधिक उपजाऊ जमीन बहीI
क्षेत्र में हुई भारी बारिश से आसन नदी में दिनभर बाढ़ की स्थिति बनी रही। नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी किनारे की कृषि भूमि में कटाव हो रहा है। नदी ने धर्मावाला क्षेत्र की 100 बीघे से अधिक जमीन को अपने साथ बहा लिया।
पछवादून के बरसाती नालों व नदियों में आए उफान ने आसन नदी के जलस्तर को बढ़ा दिया। बताते चलें कि क्षेत्र के अधिकतर बरसाती नाले व नदियां आसन नदी में ही आकर मिल जाती हैं। आसन के बढ़े जलस्तर से धर्मावाला क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज बहाव के पानी ने धर्मावाला से लेकर, शाहपुर-कल्याणपुर, जूडली, आदुवाला, कुंजाग्रांट में खूब असर दिखाया। ग्रामीणों की 100 बीघे से अधिक जमीन को नदी का तेज बहाव अपने साथ बहाकर ले गया। तहसीलदार सुरेंद्र देव सिंह ने बताया कि नदी से हुआ नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Iविकासनगर में हुआ जलभरावI
सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण नगर के सिंगरा कॉलोनी, पुल नंबर एक, पंजाबी कॉलोनी, विद्यापीठ मार्ग, डाकपत्थर रोड पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस कारण क्षेत्रवासियों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी विनय जायसवाल, राजेंद्र सिंह, अमन ने बताया कि नगर व आसपास के क्षेत्रों में प्रत्येक बारिश के बाद नगर में जलभराव हो जाता है। उन्होंने पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने की मांग की है।