{"_id":"6a5e81983f389fc14e0ec221","slug":"due-to-continuous-rainfall-the-road-on-the-main-dehradun-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1023101-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मसूरी-देहरादून मार्ग अग्रिम आदेश तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मसूरी-देहरादून मार्ग अग्रिम आदेश तक बंद
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक सभी प्रकार की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद के आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश से मार्ग को नुकसान पहुंचा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जन-धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन और आवागमन पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बंद मार्ग पर यात्रा का प्रयास न करें। संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़क के निरीक्षण और मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।