फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to climate change and altered weather patterns

Dehradun News: मानसून से पहले गर्मी दिखा रही तेवर, आज बारिश के आसार

Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Due to climate change and altered weather patterns
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून देरी से उत्तराखंड पहुंचेगा। उधर मानसून की देरी का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी चटक धूप खिलने से गर्मी तेवर दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए तो राहत का भी अहसास हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। 24 जून को दून का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार है।
विज्ञापन

इसके अलावा देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जून तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी हिस्साें में भी मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed