{"_id":"577d68784f1c1b6e697fc073","slug":"drunken-man-on-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी, जमकर किया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी, जमकर किया उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
टॉवर से उतारा गया शराबी
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने जमकर हंगामा किया। कूदने की धमकी देने के कारण तमाशबीनों के साथ पुलिस की भी सांसे अटक गईं। दो सिपाही साहस का परिचय देते हुए टावर पर चढ़े और सूझ-बूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लाए। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुर माफी निवासी नंदराम बुधवार शाम पांच बजे के करीब शराब के नशे में 125 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊपर से कूदने की धमकी दिए जाने के कारण कुछ देर में मौके पर परिजनों के साथ आसपास के लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
बमुश्किल पुलिस ने उतारा नीचे
सूचना पर कोतवाली निरीक्षक हरीश मेहरा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर आ गए। काफी देर तो युवक को आवाज देकर समझाने की कोशिश की जाती रही, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। सिपाही सोहन बड़ोनी और विकास (फोर) युवक को उतारने के लिए टावर पर चढ़ गए। युवक उन्हें लगातार छलांग लगाने की बात कहता रहा।
विज्ञापन
दोनों सिपाही बातों के जरिए उसे उलझाकर वहां तक पहुंच गए। समझा-बुझाकर युवक को नीचे लाया गया, तब जाकर पुलिस की जान में जान आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंदराम नशे में ऊपर चढ़ गया था, उसकी किसी तरह की डिमांड नहीं थी। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों सोहन और विकास को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।