फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk woman do shameful behave in haldwani.

देसी पव्वे ने महिला से करवाया कुछ ऐसा कि देखने वाले हुए शर्मिंदा

Fri, 06 Nov 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 06 Nov 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
drunk woman do shameful behave in haldwani.

हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक महिला को देसी शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि वह सारी मर्यादा भूल गई।

विज्ञापन


नैनीताल रोड पर जजी के सामने गुरुवार दोपहर शराब के नशे में झूमती महिला ने जमकर हंगामा किया। इससे सड़क पर घंटेभर जाम लग गया। लोगों ने महिला को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वह भड़क गई।

जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला को सड़क से हटाने लगी तो वह उनसे भी उलझ गई। किसी तरह पुलिस महिला को पकड़कर बेस अस्पताल ले गई। अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया तो पुलिस ने उसको निर्वाण संस्था के हवाले कर दिया है। महिला ने देसी शराब पी रखी थी और दो पव्वे जेब में भी रखे थे।
विज्ञापन


हल्द्वानी में दमुवाढूंगा निवासी इस महिला ने गुरुवार दोपहर देसी शराब पी ली। नशा चढ़ा तो उसने जजी के सामने हंगामा किया और सड़क पर लेट गई।

एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी महिला

drunk woman do shameful behave in haldwani.

महिला की हरकत को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। महिला को कुछ लोगों ने सड़क से हटाने का प्रयास  किया तो वह उन पर ही भड़क गई और गाली गलौज करने लगी।

महिला ने इतनी पी रखी थी कि वह चल नहीं पा रही थी। वह कई बार खड़ी होने पर गिर पड़ी। इस दौरान जेब में रखे शराब के पव्वे भी फूट गए। कांच के टुकड़े चुभने से उसके शरीर से खून आने लगा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबल ने उसको शांत करने का प्रयास किया मगर वह उसने भी उलझ गयी। काफी देर तक उसने पुलिस को छकाया।

मशक्कत के बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर ले गयी। पुलिस उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थी। अस्पताल में भी वह भड़क गयी। इसके चलते अस्पताल ने उसे भर्ती करने करने से मना कर दिया। तब पुलिस ने उसको निर्वाण संस्था के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि नशेड़ी महिला पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed