फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk monkey cut three people in bhimtal on holi 2019

होली पर बंदर ने पी ली शराब, फिर किया ऐसा कि पूरे शहर में मच गया हंगामा

Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drunk monkey cut three people in bhimtal on holi 2019
बंदर

नैनीताल में एक कटखने बंदर ने बृहस्पतिवार को शराब के नशे में धुत होकर तीन लोगों को काट लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि होली की मस्ती में डूबे कुछ लोगों ने एक बंदर को शराब पिला दी। इसके बाद बंदर बौरा गया और वह लोगों को काटने दौड़ने लगा। वन दरोगा किशन भगत एवं क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य चंदन नौगाई ने बताया कि भीमताल में एक बंदर ने क्षेत्र के सुंदर सिंह, शांति भट्ट और वन विभाग के वाहन चालक अर्जुन सिंह को काटा।
विज्ञापन


सभी ने मेडिकल स्टोर से रेबीज के इंजेक्शन खरीदकर लगवाए। वन दरोगा किशन भगत ने बताया कि शुक्रवार को इस बंदर को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने बंदर के दारू पीने की पुष्टि नहीं की है। इस दौरान वन विभाग के जीवन रजवार भी मौजूद रहे। उधर, सीएचसी भीमताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसे मामले सामने आने पर लोगों को मेडिकल स्टोरों से रेबीज के इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं।

आवारा कुत्तों ने 12 लोगों को काटा
सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 12 लोगों को कुत्तों के काटने पर बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया, यहां सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर छुट्टी दे दी गई। इनमें कमल बिष्ट (11), गजेंद्र मेहरा (14), अजहर उद्दीन (18), केएस नेगी (72), रोहित (6), नीरज (29), सागर सिंह बिष्ट (11), दीपक (18), हिमांशु (11), दीपक (32), मदन कुमार (32) और अयश खान (23) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed