फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk man beaten youth and woman till death in ramnagar

महिला ने गालीगलौज से रोका तो नशेड़ी ने डंडे से पीटकर दो को दी दर्दनाक मौत, बहू ने दिखाया साहस

Thu, 30 May 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 May 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
drunk man beaten youth and woman till death in ramnagar
मृतक भूपेंद्र सिंह खेतवाल और नंदी देवी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गालीगलौज करने से रोकने पर एक नशेड़ी ने जोगीपुरा में रात घर के बाहर टहल रही महिला और उसके छोटे बेटे की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। बचाव करने आए महिला के पति और बड़े बेटे पर भी नशेड़ी ने जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर बाहर निकली साहसी बहू ने कातिल के डंडे को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी कब्जे में ले लिया है। मृतका के बड़े बेटे दिनेश सिंह ने पुलिस में हत्यारोपी के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी सुनील मीणा भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

रात घर के बाहर टहल रही थीं

जोगीपुरा निवासी वन निगम में तैनात दरोगा गंगा सिंह खेतवाल की पत्नी नंदी देवी (58) अपने छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह खेतवाल (30) के साथ बुधवार की रात घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच, पड़ोस की कुटिया में रहने वाला विजय सैनी नशे की हालत में गालीगलौज कर रहा था।

नंदी देवी ने नशेड़ी  को गालीगलौज करने से मना किया तो उसने पास में रखे डंडे से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिए। इससे नंदी देवी लहूलुहान होकर जमीन पर  गिर गई। छोटा बेटा भूपेंद्र मां को बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपी ने उसके सिर पर भी डंडे से ताबड़तोड़  वार कर दिए। इससे बेटा भी जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस बीच, महिला के बड़े बेटे दिनेश की पत्नी नीरू ने पति से मां को खाना खाने के लिए बुलाने को कहा।

मां और भाई सड़क पर लहूलुहान पड़े थे

दिनेश बाहर निकला तो वहां का मंजर देख उसकी आंखें फटी रह गईं।  मां और भाई सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। उसने अंदर सो रहे अपने पिता को आवाज लगाई तो हमलावर ने दिनेश पर भी वार कर दिया। इस दौरान उनके पिता भी बाहर निकल आए। कातिल ने उनके सिर पर वार कर दिया।

चीखपुकार सुनते ही दिनेश की पत्नी नीरू भी घर से बाहर निकल आई। साहसी बहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना कातिल का डंडा पीछे से पकड़ लिया। बहू के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आगे आए। पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इधर, घटना की जानकारी मिलने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने कातिल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी से डंडा भी अपने कब्जे में ले लिया। 

इस बीच, ग्रामीणों ने पुलिस का भी घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस बाहर से आए लोगों का सत्यापन नहीं कर रही है। इसी कारण घटना हुई है। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर शांतकरने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed