फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk husband committed suicide after wife scolding

शराब पीने के बाद पत्नी ने लगाई डांट, बर्दाश्त न हुई तो फांसी लगाकर खत्म कर ली जीवनलीला

Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband committed suicide after wife scolding
सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में हल्द्वानी के गौलापार सुल्तान नगरी खेड़ा में एक टैक्सी चालक को दारू पीने के बाद पत्नी की डांट बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। काठगोदाम पुलिस के अनुसार दंपति में रविवार रात शराब को लेकर विवाद हुआ था।  

विज्ञापन


कालाआगर मुक्तेश्वर निवासी पान सिंह मेवाड़ी (32) तीन साल से सुल्तान नगरी खेड़ा में निरंकार सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। वह किसी की टैक्सी चलता था। पुलिस का कहना है कि पान सिंह रविवार की रात शराब पीकर घर आया था।
विज्ञापन


पत्नी के विरोध करने पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर सोने चली गई। आधी रात को पत्नी बाथरूम में गई तो रोशनदान की ग्रिल में पति की गर्दन लटकी देख दंग रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मकान मालकिन संगीता को इसकी जानकारी दी। दोनों ने फंदा काटकर शव को उतारा। इसके बाद 108 को कॉल कर एंबुलेंस बुलाई लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने पान सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पान सिंह आए दिन शराब पीता था। उसकी एक साल की बेटी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेटे के मौत की जानकारी मिलने पर पिता उत्तम सिंह भी यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पान सिंह छह बच्चों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed