फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk girl and boy through stone.

नशे में धुत युवक-युवती का सड़क पर हंगामा

Mon, 12 Jan 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Jan 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
drunk girl and boy through stone.

नशे में धुत्त युवक और युवती ने दून के जाखन क्षेत्र के एक बार में जमकर उत्पात मचाया। बार कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकाला तो दोनों पत्थरबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन


बार के शीशे टूटने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। धुत्त युवक और युवती ने पुलिस से भी बदसलूकी की। मेडिकल के बाद दोनों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


बार बंद करने पर हुआ पंगा
युवती को पुलिस ने रात में ही जमानत दे दी जबकि युवक रविवार सुबह छोड़ गया। दोनों रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले हैं। शनिवार शाम जाखन चौकी क्षेत्र स्थित बार में अमन धवन अपनी महिला साथी के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों ने जमकर शराब पी। बार बंद करने की तैयारी में जुटे कर्मचारियों ने जाने को कहा तो वे अभद्रता पर उतर आए। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बाहर किया तो दोनों ने सड़क से बार पर पथराव कर दिया।


इससे बार के शीशे चकनाचूर हो गए। बार कर्मियों की सूचना पर पहुंची जाखन चौकी पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। राजपुर थाना एसओ राजेश शाह ने बताया चौकी में भी दोनों ने पुलिस से अभद्रता की। मुश्किल से दोनों को शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed