फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Army Officer and his two friends ruckus and fight with Police personnel in dehradun

देहरादून: हाथ में बोतल, सड़क पर डांस, फिर नशे में धुत फौजी और दो साथियों ने पुलिस से की हाथापाई

Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Drunk Army Officer and his two friends ruckus and fight with Police personnel in dehradun
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में रोजगार तिराहे पर सरेआम हाथ में शराब की बोतल लेकर हुड़दंग कर रहे फौजी और उसके दो साथियों ने दरोगा और पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। मौके से फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपियों का चालान कर दिया। 

विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली के रोजगार तिराहे पर मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब तीन युवक सड़क पर कार खड़ी कर हुड़दंग कर रहे थे। हाथ में शराब की बोतल लेकर आरोपी तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर झूम रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच उप निरीक्षक अरुण असवाल कांस्टेबल नीरज सामंत और सतीश लाल के साथ गश्त करते हुए वहां पहुंचे और इन युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि नशे में धुत तीनों युवक ने दरोगा से हाथापाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कार से फरार हो गए। वायरलेस पर कार का नंबर प्रसारित हुआ तो उन्हें डीएवी चौक के आगे रोक लिया गया। यहां भी आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई और मारपीट की।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू किया। इनमें विवेक कुंडू निवासी कुंडू छपरौली बागपत, मोहित निवासी जाबरा थाना असंद करनाल और सुमित निवासी ओल्ड डालनवाला शामिल हैं। 

इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के मुताबिक आरोपी फौजी विवेक कुंडू आर्मी मेडिकल कोर में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। तीनों के मेडिकल में अत्यधिक शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।

मारपीट में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। आरोपियाें के खिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के साथ उनकी कार को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed