{"_id":"61afac85f4be8a38bc6ee151","slug":"drug-smuggler-imprisoned-for-10-years-and-fined-one-lakh-city-news-drn3981490173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर को 10 साल कैद और एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर को 10 साल कैद और एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन
नशा तस्कर को स्पेशल एनडीपीएस जज बृजेंद्र सिंह की अदालत ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। उसके नाबालिग साथी को पहले किशोर न्याय बोर्ड से सजा हो चुकी है।
शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा 24 जुलाई 2019 को नेहरू कालोनी थाने में दर्ज किया गया था। घटनाक्रम के अनुसार पुलिस हरिद्वार रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध बाइक को रोका और उस पर बैठे लोगों से बात की गई। उन्होंने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की तो उनकी तलाशी ली गई। दोनों के पास से दो बैग मिले। इनमें से एक बैग में 40 नशीले इंजेक्शन 750 गोलियां बरामद हुईं। जबकि, दूसरे में से 50 इंजेक्शन और 750 गोलियां रखी हुई थीं। इनके बारे में दोनों ही कोई वाजिब जवाब नहीं दे सके।
इनमें से एक नाबालिग था। दूसरे का नाम विनय सिंह निवासी विजय कॉलोनी था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने न्यायसालय में 23 जनवरी 2020 को आरोपपत्र दाखिल किए। इनमें से नाबालिग को पहले ही किशोर न्याय बोर्ड से सजा हो चुकी है। जबकि, विनय पर दर्ज मुकदमे का ट्रायल एनडीपीएस कोर्ट में चला। मुदकमे में कुल छह गवाह पेश किए गए। इन गवाहों की गवाही और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को कोर्ट ने सजा सुनाई।