फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug in cold cough medicine.

OMG: हाई प्रोफाइल पार्टी में जुकाम की दवा से होता है नशा

Sun, 24 May 2015 05:44 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 May 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
drug in cold cough medicine.

जुकाम-खांसी की दवाओं के साल्ट में केमिकल मिलाकर कुछ फार्मास्युटिकल्स कंपनियां जहरीला पार्टी ड्रग्स बना रही हैं।

विज्ञापन

कंपनियां यह गुनाह सिर्फ मुनाफाखोरी के लिए करती हैं। एक साधारण दवा का साल्ट विशेष रासायनिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद नशीला ‘जहर’ बन जाता है और कंपनियों का मुनाफा हजार गुना बढ़ जाता है। ‘क्रिस्टल’, ‘आइस’, ‘मैथ’ नामों से ये ड्रग्स हाई प्रोफाइल पार्टियों का हिस्सा बन रहे। यूरोपीय देशों में पार्टी ड्रग्स की दून से तस्करी हो रही है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऐसी फार्मास्युटिकल्स कंपनियों के उत्तराखंड, देश के दूसरे प्रांतों और विदेश में फैले मकड़जाल की छानबीन कर रहा है। कुछ कंपनियां हैं जिन्होंने दवा के इस साल्ट के लिए लाइसेंस ले रखे हैं लेकिन दवा बनाने के बजाय जहरीला नशा तैयार कर रही हैं। कंपनियों के एजेंटों का जाल प्रदेश के अलावा देश और विदेश में भी फैला हुआ है।
विज्ञापन


ब्यूरो ने दो कंपनियों के खिलाफ जांच के बाद कोर्ट में वाद दायर कर दिया है। सूत्रों का कहना है कंपनियां पार्टी ड्रग्स अपने लोकल डीलरों के माध्यम से उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों में सप्लाई करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है इफेड्रा

drug in cold cough medicine.

नारकोटिक्स ब्यूरो ने 24 दिसंबर 2014 को सेलाकुई की डेफोहिल्स और रुड़की की हेल्थ कर्व के खिलाफ कार्रवाई की। वाद कोर्ट में दायर किया गया। इनमें महाराष्ट्र के राजेश सालोंके, वेंकट रेड्डी, अमेरिका की केलेट स्मिथ अभी जेल में हैं।

स्मिथ कई कंपनियों से जुड़ी थीं। फार्मास्युटिकल्स कंपनियां सियूडो इफेड्रीन साल्ट से दवा बनाती थीं। कंपनियों ने सारी कागजी खानापूरी कर रखी थी लेकिन कंपनियों ने जिन विक्रेताओं को दवा बेचने का दावा किया था वहां ब्यूरो ने छानबीन की तो पता चला कि उन्होंने दवा खरीदी ही नहीं है। जांच की तो गड़बड़ी उजागर हो गई। कंपनियों के बैंक स्टेटमेंट चेक करने के बाद कार्रवाई की गई।

यह इफेड्रा
इफेड्रा एक पौधा है, यह अधिकता में चीन और भारत में पाया जाता है। इसके तत्व को सियूडो इफेड्रीन कहते हैं। इसके खाने पर हल्की सी सुस्ती आती है। लैब में अन्य केमिकल के साथ इसकी प्रतिक्रिया करने पर यह खतरनाक नशे में तब्दील हो जाता है।

कुछ कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सर्दी-जुकाम की दवा के सॉल्ट का गलत इस्तेमाल होता है। बांग्लादेश, म्यांमार के रास्ते पार्टी ड्रग्स दूसरे देश तस्करी कर दिए जाते हैं। ब्यूरो अपने स्तर से छानबीन कर रहा है।
- रवि कुमार राणा, अधीक्षक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed