फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drones Preparation to operate heavy lifting drones in Uttarakhand

Uttarakhand News: प्रदेश में भारी वजन उठाने वाले ड्रोन चलाने की तैयारी, आपदा के समय मिलेगी खास मदद

Fri, 17 Feb 2023 09:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:55 AM IST
सार

आईटीडीए एक निजी कंपनी के साथ मिलकर रोजाना उत्तरकाशी से देहरादून तक ब्लड सैंपल ड्रोन के माध्यम से ला रहा है लेकिन यह ड्रोन एक सीमा तक ही वजन उठा पा रहे हैं। अब आईटीडीए ने 60 किलो तक के भारी वजन उठाने वाले ड्रोन तैयार करने का फैसला लिया है। इस तरह के ड्रोन के बजट का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

विज्ञापन
Drones Preparation to operate heavy lifting drones in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में अब भारी वजन उठाने वाले ड्रोन भी बनेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है। प्रस्ताव पास होने पर इस दिशा में काम शुरू होगा, जिसके बाद आपदा के समय भारी वजन उठाने वाले ड्रोन से इस क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

विज्ञापन

दरअसल, अभी तक हल्का वजन उठाने वाले ड्रोन प्रचलन में हैं। आईटीडीए एक निजी कंपनी के साथ मिलकर रोजाना उत्तरकाशी से देहरादून तक ब्लड सैंपल ड्रोन के माध्यम से ला रहा है लेकिन यह ड्रोन एक सीमा तक ही वजन उठा पा रहे हैं। अब आईटीडीए ने 60 किलो तक के भारी वजन उठाने वाले ड्रोन तैयार करने का फैसला लिया है। इस तरह के ड्रोन के बजट का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। केंद्र से मुहर लगने के बाद ड्रोन तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन

आपदा के वक्त आएंगे काम

चूंकि आपदा बहुल प्रदेश में भारी वजन उठाने वाले ड्रोन जीवनदायी साबित हो सकते हैं। इन ड्रोन से जहां आपदा प्रभावितों तक भोजन, खाद्य पदार्थ, आवश्यक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा तो वहीं दवाइयां भी भेजी जा सकेंगी। इन ड्रोन को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर चलाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन की दो नीतियां बनेंगी

ड्रोन को लेकर दो नीतियां तैयार की जाएंगी। एक नीति तो ड्रोन इंडस्ट्री, ड्रोन कॉरिडोर से संबंधित होगी जबकि दूसरी नीति ड्रोन स्कूल से संबंधित होगी। दोनों नीतियों पर शासन स्तर पर विचार विमर्श की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह नीतियां कैबिनेट में लाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंद को तुरंत पहुंचाया जाएगा अस्पताल, प्रदेश में जल्द शुरू होगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed