फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   drone will vigil uttarakhand forest

पहली बार देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों पर नजर रखेगा ‘फैंटम’

Tue, 30 Aug 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 30 Aug 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
drone will vigil uttarakhand forest
dron - फोटो : amar ujala

प्रदेश में पहली बार ‘फैंटम’ के जरिए जंगल और खनन क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। वन निगम ने फैंटम को वन महकमे के पश्चिम वृत्त को सौंपा है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू होगा।

विज्ञापन


कुमाऊं में गौला, नंधौर, शारदा, कोसी और दाबका आदि नदियों में खनन होता है। इन नदियों में अवैध खनन भी साथ में होता है। 

कई बार जब टीम मौके पर पहुंचती है तो मुखबिरों से सूचना मिलने पर तस्कर फरार हो जाते हैं। यही हाल मानसून में जंगल का होता है। बरसात में रास्ते बंद होने पर गश्त प्रभावित होती और शिकारियों की घुसपैठ बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए वन निगम ने वन विभाग को ‘फैंटम’ ड्रोन उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन

'फैंटम' की खूबी

drone will vigil uttarakhand forest
ड्रोन

- 400 फीट की ऊंचाई से पूरे इलाके में नजर रख सकता है
- यह तेजी उड़ता है और इसमें लगे तीन होवर बेहतर कंट्रोल करते हैं 
- जीपीएस लोकेशन को ट्रेस करता चलता है, तय ऊंचाई पर उड़ता है
- सिग्नल कमजोर होने पर जहां से उड़ा था स्वत: ही वापस आ जाता है

ड्रोन में दो कैमरे लगे हैं। इसमें लगी तकनीक के जरिए मोबाइल पर भी अपडेट मिलेगा। अधिकारी अगर देहरादून में भी हैं, तो वे जंगल या खनन क्षेत्र में क्या हो रहा है, देख सकेंगे। इससे कम समय में बड़े इलाके की निगरानी की जा सकेगी। यह 400 फीट ऊंचाई तक आसानी से उड़ सकता है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो प्रभागवार ड्रोन को उपलब्ध कराने का विचार किया जाएगा। इसके जरिए वनकर्मियों की गश्त और चौकसी का भी पता चल सकेगा।
- डा. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक (पश्चिमी वृत्त)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed