{"_id":"65bd5cc99f67cba2a4081af4","slug":"drone-didi-renu-will-deliver-medicines-from-doon-hospital-dehradun-news-c-5-1-drn1030-341611-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल से डोईवाला सीएचसी तक ड्रोन दीदी रेनू पहुंचाएंगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल से डोईवाला सीएचसी तक ड्रोन दीदी रेनू पहुंचाएंगी दवा
विज्ञापन
I
II
I
I
I
I- दून अस्पताल में ड्रोन दीदी को दिया गया प्रमाणपत्र, फरवरी में शुरू होगा नमो ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट
I
Iडोईवाला सीएचसी के मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सा सामग्री नमो ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट के तहत दून अस्पताल से डोईवाला सीएचसी तक ड्रोन से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को दून अस्पताल में ड्रोन दीदी रेनू को प्रमाणपत्र दिया गया।
I
I
I
Iदून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही यह प्रोजेक्ट ड्रोन दीदी रेनू के माध्यम से शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट में रेनू अपनी टीम के साथ काम करेंगी। नमो दीदी ड्रोन प्रोजेक्ट के तहत चयनित और प्रशिक्षित रिमोट पायलट दीदी रेनू को रिमोट पायलट का प्रमाणपत्र दिया गया। रेनू को यह प्रमाणपत्र दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने दिया। इस दौरान एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, मेडिसिन विभाग से डॉ. नारायणजीत सिंह, अस्थि रोग विभाग से डॉ. अनिल जोशी और उत्तराखंड ड्रोन प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. आरपी खंडूरी मौजूद रहे।
I
I
I
Iइलाज में मिलेगी मदद
I
I
I
Iदून अस्पताल से सीएचसी डोईवाला के बीच ड्रोन दीदी (रिमोट पायलट) की मदद से दवाई, लैब सैंपल, वैक्सीन व अन्य सामग्री पहुंचाई जाएंगी। डोईवाला सीएचसी से लैब सैंपल जांच के लिए अस्पताल मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
I
Iरेनू की हरियाणा में हुई 10 दिन की ट्रेनिंग
I
Iनमो ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और दून मेडिकल कॉलेज का चयन किया गया है। ड्रोन दीदी के लिए हमने विकास विभाग से नाम मांगे थे जिनमें रेनू का चयन किया गया। फिर रेनू की हरियाणा में 10 दिन की ट्रेनिंग हुई। हमारी कोशिश है कि आचार संहिता से पहले ही इस प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाए। हम अभी प्रथम चरण में हैं, अगर यह प्रयास सफल रहा तो दूर स्थित सीएचसी और पीएचसी पर भी यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।I