फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dronacharya Lifetime Award: boxing coach Bhaskar Chandra Bhatt get Dronacharya Lifetime Award

द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्ड: देवभूमि में मुक्केबाजी के ‘सूर्य’ को सरकार का सलाम, मिलेगा मेहनत का सम्मान

Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

भाष्कर चंद्र भट्ट ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने को सभी का मिलाजुला प्रयास बताया है। उन्होंने कहा है कि वह बॉक्सिंग की प्रतिभाओं को तराशकर उनका हुनर निखारने का काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
Dronacharya Lifetime Award: boxing coach Bhaskar Chandra Bhatt get Dronacharya Lifetime Award
भाष्कर चंद्र भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर चंद्र भट्ट को द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने उनका नाम द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्ड के लिए चयनित किया है। भट्ट पूर्व में भारतीय युवा पुरुष टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्तमान में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक हैं। 

विज्ञापन


सभी का मिलाजुला प्रयास
अमर उजाला से हुई बातचीत में भाष्कर चंद्र भट्ट ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलने को सभी का मिलाजुला प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि वह बॉक्सिंग की प्रतिभाओं को तराशकर उनका हुनर निखारने का काम करते रहेंगे। भट्ट ने बताया कि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र भट्ट की प्रेरणा से ही वो बॉक्सिंग के क्षेत्र में आए। उनके बड़े भाई डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट खेल विभाग उत्तराखंड में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


माता बसंती देवी और पिता डॉ. टीका राम भट्ट ने भी उन्हें बॉक्सिंग खेल के लिए प्रेरित किया। 1974 में कोच हरी सिंह थापा ने बारीकियां सीखीं और पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन राष्ट्रीय पदक, दो बार ऑल इंडिया विवि चैंपियन और पांच बार स्टेट चैंपियन रहेभाष्कर भट्ट ने बाद में कोचिंग की राह चुनी और उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से हुई प्रारंभिक पढ़ाई

प्राइमरी शिक्षा नखरोड़ा गांव के नखनोली प्राइमरी पाठशाला में की। कक्षा छह की पढ़ाई देवलथल से की जबकि कक्षा सात से नौ तक एमआईसी से और 10वीं, 11वीं रुड़की से किया। इंटर जीआईसी पिथौरागढ़ से और पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीकॉम और एमए इकोनोमिक्स में किया। बीएड करने के बाद 1988-89 में पटियाला से एनआईएस किया।  

उपलब्धि 
- जुलाई 2018 सरबिया हुई 35वीं गोल्डन ग्ल्ब्ज अंतरराष्ट्रीय यूथ बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 25 से 29 सितंबर 2019 तक 28 वीं पैरूग्वे में हुई जूलियस टोरमा मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया था। जिसमें भारतीय टीम ने तीन स्वर्ण, दो सिल्वर और पांच कॉस्य पदक प्राप्त किए थे। 
-10 से 24 अप्रैल 2021 तक किल्से, पोलैंड में हुई यूथ मैन एंड वूमैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय यूथ महिला टीम ने मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट के नेतृत्व प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में टीम ने सात स्वर्ण, तीन कांस्य पदक जीते 

उनकी उपलब्धि पर बधाई देने वालों लगा तांता 
उनकी उपलब्धि पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट मीना गंगोला, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, राज्य बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष अजय सिंह एवं आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव गोपाल खोलिया, अर्जुन अवॉर्डी हरि दत्त कापड़ी, पूर्व अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ महेंद्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी समेत कई ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed