फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Driving Test will be in IDTR from July 15

15 जुलाई से आईडीटीआर में होगा ड्राइविंग टेस्ट

Sat, 13 Jul 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Driving Test will be in IDTR from July 15
15 जुलाई से हल्के और भारी वाहन चलाने वाले आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) जाना होगा। इसमें पास होने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। जबकि दोपहिया वाहनों के लिए आवेदकों को आरटीओ में ही टेस्ट देना होगा। मौजूदा समय में झाझरा में केवल व्यावसायिक वाहन चलाने वाले आवेदक ही जा रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने आरटीओ को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

फरवरी में आरटीओ ने हल्के और भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस झाझरा में बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कर्मचारियों ने इसका विरोध कर दिया था। जिसके कारण उस समय व्यावसायिक वाहन चलाने वाले आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट ही वहां अनिवार्य किए गए थे।
विज्ञापन

अब दो पहिया को छोड़कर हर तरह के लाइसेंस के टेस्ट झाझरा में बनाने का निर्णय लिया गया है। 15 जुलाई से वहां टेस्ट शुरू किया जाएगा। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए चालकों को परीक्षण के दौरान आईडीटीआर की ओर से वाहन उपलब्ध कराने पर 200 रुपये देने होंगे। परीक्षण के दौरान खुद का वाहन लाने पर आवेदक को 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलालों पर लगेगा अंकुश
मौजूदा समय में आवेदक लाइसेंस के लिए आरटीओ जाते हैं। जहां लंबी भीड़ देख वह दलालों का सहारा लेकर अपना लाइसेंस बनवाते हैं, लेकिन अब केवल दोपहिया वाहनों के लिए ही टेस्ट होने के कारण आरटीओ में भीड़ कम होगी। जिसके कारण काफी हद तक दलालों पर अंकुश लग जाएगा।

15 से भारी और हल्के वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आईडीटीआर में टेस्ट देना होगा। जबकि दोपहिया वाहनों के लिए टेस्ट आरटीओ में ही होगा। इस व्यवस्था से आरटीओ में ज्यादा भीड़ नहीं होगी।
- अरविंद पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed