फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drinking water problem in ward 61

वार्ड 61 की पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
drinking water problem in ward 61
देहरादून। वार्ड 61 में पेयजल किल्लत की शिकायतें मिलने पर बृहस्पतिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और पेयजल समस्या को लेकर जानकारी ली। लोगों ने बताया कि कृष्णा एनक्लेव सहस्त्रधारा समेत कई अन्य क्षेत्रों में पिछले काफी समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। लोग जल संस्थान के अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों के भी चक्कर काट चुके हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर मेयर गामा ने जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में जलापूर्ति की जानी चाहिए, ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। इस दौरान जल संस्थान के अभियंता यशवीर मल्ल, एडीबी के आरके रजवार, जल निगम के जेपी सिंह, पार्षद नीतू देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed