फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water crisis of Kandoli village will be solved

Dehradun News: 3.50 करोड़ से दूर होगा कंडोली गांव का पेयजल संकट

Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis of Kandoli village will be solved
भविष्य में सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंडोली के ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जल जीवन मिशन के तहत गांव के लिए 3.50 करोड़ की योजना तैयार की जा रही है। इसका करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। योजना से 1200 परिवार लाभान्वित होंगे। वर्तमान में लोगों ने दो दिन में एक बार ही पानी नसीब हो पाता है। गर्मियों में किल्लत और भी बढ़ जाती है। ग्रामसभा के कंडोली, कंडोली लोअर, गोसाई गांव में करीब 22 वर्ष पूर्व लाइनें बिछाई गई थीं, अब ये जर्जर हाल में हैं। प्रधान मुकेश कुमार का कहना है कि बीते कुछ सालों में आबादी कई गुना बढ़ी है। लाइनें पुरानी हैं। अब जल जीवन मिशन के तहत नई लाइन बिछाई जा रही है। इससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते लोगों ने पशु भी पाले हुए हैं। पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, आनंद खरोला, रश्मि देवी का कहना है कि पर्याप्त पानी न मिलने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं। ऊंचाई वाले घरों की छतों तक पानी नहीं पहुंचता है। कई बार टैंकर मंगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन



योजना के तहत मालडूंग स्रोत से 12 किमी लंबी लाइन बिछाई जा चुकी है। वितरण प्रणाली के तहत 25 किमी लाइन बिछाई जानी है। इसमें से 18 किमी का काम पूरा हो गया है। बिडास नामक स्थान पर सतही जलाशय का निर्माण किया जाना है। मार्च से पूर्व योजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




मोहम्मद इस्लाम, अवर अभियंत, पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed