फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking Water Corporation caught five and a half thousand

Dehradun News: पेयजल निगम ने साढ़े पांच हजार अवैध कनेक्शन पकड़े

Tue, 16 Apr 2024 05:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Drinking Water Corporation caught five and a half thousand
मेंहूवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तहत पेयजल निगम ने करीब साढ़े पांच हजार अवैध कनेक्शन पकड़े हैं। इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान यह कहा गया है कि अवैध कनेक्शन को सही करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




पेयजल निगम की विश्व बैंक पोषित मेंहूवाला कलस्टर पेयजल योजना के तहत लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के पूरी तरह चालू होने से पहले ही अवैध कनेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। पेयजल निगम ने अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन




आरकेडिया ग्राम सभा की पूर्व उप प्रधान व भाजपा नेत्री गीता बिष्ट ने पेयजल निगम पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया। गीता बिष्ट ने कहा कि लंबे समय बाद पेयजल निगम की ओर से अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया गया है लेकिन इस अभियान से पेयजल निगम के अधिकारियों ने दूरी बना ली है। पहली बार किसी सरकारी विभाग में अधिकृत कंपनी अपने लेटर पैड पर पेयजल निगम का लोगो लगाकर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी योजना के तहत कार्य करती है। इसमें कंस्ट्रक्शन का कार्य और पांच साल तक मेंटेनेंस भी देखती है। इस दौरान अवैध कनेक्शन आदि होने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। - मोहम्मद हसन, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed