फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Sai received fellowship of Indian National Science Academy

डॉ. साईं को मिली इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी की फेलोशिप

Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sai received fellowship of Indian National Science Academy
देहरादून। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कलाचंद साईं को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के फेलो की उपाधि दी गई है। निदेशक डॉ. कलाचंद साईं को यह उपाधि जियोसाइंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व निदेशक डॉ. कलाचंद साईं को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, आंध्रप्रदेश एकेडमी ऑफ साइंस, तेलंगाना एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से सम्मान के साथ ही सीएसआईआर की ओर से यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, नेशनल मिनरल अवार्ड, गोंडवाना रिसर्च बेस्ड पेपर अवार्ड, सीएसआईआर रमन फेलोशिप, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ब्वॉयकास्ट फेलोशिप, कृष्णन गोल्ड मेडल, डिसेनियल अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

देश के बड़े भूविज्ञानियों में शुमार निदेशक डॉ. साईं के 100 से अधिक शोधपत्र विभिन्न विज्ञान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. साईं नेशनल गैस रिसर्च इंस्टीट्यूट में गैस हाइड्रेट्स रिसर्च सेंटर की स्थापना के साथ ही वर्ष 2017 में अंडमान में गैस की खोज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा फुल फॉर्म टोमोग्राफी ऑफ वाइड एंगल सीस्मिक डाटा के साथ ही कृष्णा, गोदावरी, महानदी और अंडमान बेसिन में तेल व गैस की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed