फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Pooja of Doon also included in the list of 100 selected assistant professors of the country

देश के 100 चुनिंदा असिस्टेंट प्रोफेसर की सूची में दून की डॉ. पूजा भी शामिल

Fri, 13 May 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pooja of Doon also included in the list of 100 selected assistant professors of the country
जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के पानुवा गांव की डॉ. पूजा राठौर को इंडिया प्राइम अवार्ड द्वारा देश के शीर्ष 100 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची में शामिल किया गया है। डॉ. पूजा शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में तैनात वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर इससे पूर्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर (चमोली) में तैनात थी। अबकी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंस्प्रेशनल वुमेन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। जीआईएसआर फाउंडेशन की ओर से असाधारण महिला प्रतिभा को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वुमेन अवार्ड दिया गया। डा. पूजा का कहना है कि उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की उन्नति और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे युवा आगे चलकर भविष्य संवार सकेंगे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed