{"_id":"5c926e97bdec2260e22ac51c","slug":"dr-dk-singh-became-asian-olympic-association-committee-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. डीके सिंह बने एशियन ओलंपिक संघ स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य, मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डॉ. डीके सिंह बने एशियन ओलंपिक संघ स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Thu, 21 Mar 2019 12:08 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ. डीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एशियन ओलंपिक संघ में स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया है। रुद्रपुर निवासी डॉ.डीके सिंह ओलंपिक से जुडे़ एशियाई देशों में स्टैटिक्स और इनफॉरमेशन एकत्र करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
एशियन ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष शेख अहमद अल सवाह ने हाल ही में कई कमेटियों का गठन किया है। इसमें भारत से 12 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह को इनफॉरमेशन एंड स्टैटिक्स, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता को कल्चरल कमेटी में जगह मिली है।
विज्ञापन
एथलीट कमेटी में सरदार सिंह, एजूकेशन कमेटी में राजिंदरन, इंटोरिज कमेटी में प्रेम चंद वर्मा, नियम कमेटी में राकेश शर्मा को रखा गया है। स्पोर्ट्स एंड इनवायरमेंटल कमेटी में आदिल सुमरीवाला, स्पोर्ट्स कमेटी में ललित भनोट, स्पोर्ट्स फॉर ऑल में आनंदेश्वर पांडेय, वीमेन स्पोर्ट्स में सुनैना कुमारी, अंतरराष्ट्रीय संबंध कमेटी में रामचंद्रन, मीडिया स्टैंडिंग कमेटी में मो. मुश्ताक अहमद और पीस थ्रो स्पोर्ट्स कमेटी में ओंकार सिंह को सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन